बागेश्वर। मंगलवार को जिला खाद्य अभिहित अधिकारी एके फुलोरिया और खाद्य निरीक्षक प्रकाश फुलारा ने रवाईखाल क्षेत्र में दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान में एक्सपायरी डेट पूरी हो चुके मैदे के 19 पैकेट मिले। इन सभी पैकेटों को नष्ट कर दिया गया।
दुकानों से कोल्ड ड्रिंक, नमक, तेल, बेसन सहित तमाम खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए। जिला खाद्य अभिहित अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। यदि किसी तरह की कमी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।