फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के मॉडल बनाने के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सीईओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में 13 जूनियर हाइस्कूलों के 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विज्ञान के प्रोजेक्ट और मॉडल बनाने के गुर सीखे।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ डीईओ बेसिक नरेश शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों से वैज्ञानिक सोच पैदा करने को कहा। कार्यशाला में राजकीय खोजशाला बेरीनाग के संस्थापक कमलेश जोशी और नरेश कुमार ने बच्चों को विज्ञान के मॉडल और प्रोजेक्ट बनाना सिखाया। बच्चों को डायट की विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण भी कराया गया। उप शिक्षाधिकारी पूनम चौहान ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों को विज्ञान को समझने का मौका मिलेगा। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने बच्चों से कार्यशाला का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुमित पांडे, बीआरपी हेम लोहुमी, नीरज पंत, डीएल वर्मा, चरण सिंह बघरी, शंकर टम्टा, सुरेश सती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें