बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पतंजलि योग समिति द्वारा ग्राम चौरा, पलसों, चौरा डुंगरी में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि प्राणायाम किए।
शिविर में ब्लड प्रेशर और वजन की माप भी की गई। योग शिविर में योग साधक राजेंद्र गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, राम सिंह, दीवान सिंह, रिया गाढ़िया, गायत्री गोस्वामी, दिया, सुमन, गोपुली देवी, खिमुली देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।