फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण हत्या, बाल विवाह व महिला अत्याचार वाले क्षेत्र होंगे चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपराधिक, दुर्घटना, सहायता एवं पुनर्वास बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन पर आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। डीएम ने भ्रूण हत्या, बाल विवाह, महिलाओं पर अत्याचार होने की सूचना पर संबंधित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां शिविर लगाकर लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में समिति के संज्ञान में आए मामलों के निस्तारण के संबंध में विशेष चर्चा हुई। निर्भया प्रकोष्ठ में पंजीकृत प्रकरणों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि प्रकोष्ठ में वर्तमान में 92 प्रकरण पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 48 प्रकरण प्रकोष्ठ स्तर एवं न्यायालय स्तर से निस्तारित हो चुके हैं। 44 प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं। डीएम ने महिला हिंसा के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए समय-समय पर कैंप लगाने को कहा।

विशेष लोक अभियोजक ने प्रकोष्ठ में काउंसलिंग के लिए कक्ष की कमी बताई। इस पर डीएम ने व्यवस्था का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, जिला संरक्षण अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, अधिवक्ता इंद्रा दानू, जिला शासकीय अधिवक्ता आबिद हसन, विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो खड़क सिंह कार्की आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें