फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा वासियों को नहीं मिल रहा जरूरत का आधा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा क्षेत्र की अधिकांश आबादी को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। संयुक्त जन कल्याण समिति के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


संयुक्त जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में मंडलसेरा क्षेत्र की आबादी में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसके बावजूद यहां के लिए नई पेयजल लाइनें नहीं बिछाई गई हैं। जो पेयजल लाइन है उससे पानी के वितरण की व्यवस्था सुचारु नहीं है। असमान वितरण के कारण सभी लोगों को जरूरत का आधा पानी भी नहीं मिल पाता है।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांग पर नवंबर 2017 में सीडीओ के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने निरीक्षण में शिकायतों को सही पाया था। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर दिन भर पानी की आपूर्ति होती है जबकि जीतनगर, पुराने सीएमओ कार्यालय, पीपल चौक आदि क्षेत्रों में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है।
विज्ञापन


मुख्य लाइनों से कई स्थानों पर अवैध रूप से संयोजन लिए गए हैं। शिकायत पर जो संयोजन हटाए थे उन्हें फिर से जोड़ दिया गया है। मनमाने ढंग से पेयजल कनेक्शन लेने पर भी जल संस्थान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गर्मियों में पूरी आबादी को गंभीर जल संकट से जूझना पड़ सकता है।

इसके अलावा समिति ने बिजली, बरसाती पानी की निकासी, कूड़ा निस्तारण आदि की समस्याओं से भी डीएम को अवगत कराया। डीएम से मिलने वालों में समिति के दीवान सिंह, हीरा सिंह, रमेश गोस्वामी, भुवन चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें