फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानपुर वैली क्लब ने जीता वॉलीबाल का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला समिति की ओर से मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब कपकोट ने अपने नाम किया। विजेता और उप विजेता टीम को मेले के समापन 20 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब और कमस्यार घाटी कांडा के बीच खेला गया। पांच सेट के इस मैच में दानपुर वैली स्पोर्ट्स क्लब ने मैच जीत हासिल की। कमस्यार की टीम उप विजेता रही। मेले मेें नरेंद्रा पैलेस के स्वामी नरेंद्र खेतवाल ने अपने पिता की स्मृति में गोला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें किशन खेेतवाल प्रथम, जोगा राम द्वितीय और विक्रम सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने पुरस्कार भेंट किए। वहां नरेंद्र खेतवाल, खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, उप अधिकारी जुुवैद अहमद आदि मौजूद थे। राइंका कपकोट के वरिष्ठ प्रवक्ता एमसी उप्रेेेती ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें