फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी कपकोट को पीपीपी मोड से हटाने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र पंचायत कपकोट की बैठक में सीएचसी कपकोट को पीपीपी मोड से हटाकर पुरानी व्यवस्था ही बहा करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने शिक्षा और वन विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर रोष जताया। विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि नगर पंपिंग योजना की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


सोमवार को बीडीसी सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने सदस्यों से विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने को कहा। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बिजली विभाग को बिल जमा करने के लिए रोस्टर के अनुसार हर क्षेत्र में शिविर लगाने के निर्देश दिए। विधायक भौर्याल ने कहा कि नगर पंपिंग योजना की गड़बड़ियों की शिकायत मिली है, इसकी जांच कराने के बाद करवाई जाएगी।

उन्होंने मनरेगा के तहत हुए कामों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में निकली समस्याओं का शीघ्रता से समाधान केे निर्देश दिए। ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही ने असों, रैथल, बैड़ा, मझेड़ा और पांकड़ गांव में लगे जर्जर हो चुके बिजली के खंभों को शीघ्र बदलने, ओलिंग-भैरूं सड़क का निर्माण शीघ्र कराने, नगर पंपिंग योजना से छूटे हिस्सों को पानी उपलब्ध कराने और योजना के तहत हवा में झूल रहे पाइपों को दबाने की मांग की।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान भगवत देवी, आनंद मेहता, पूरन कपकोटी, हंसा ड्याराकोटी, गिरीश चंद्र जोशी, आनंद प्रकाश, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, मानुली और तारा सिंह और विमला देवी आदि ने शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क समेत अन्य समस्याओं को प्राथमिकता को जोरशोर से उठाया। संचालन बीडीओ वीसी पंत ने किया। एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम रवींद्र बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिपं, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें