बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान द्वारा कठायतबाड़ा में महिलाओं को चार माह का कटिंग, टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 20 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षक सोनी आर्या ने बताया कि शिविर में सूट, सलवार, बेबी फ्रॉक आदि बनाना सिखाया जा रहा है।
बताया कि सप्ताह के आखिरी दिन महिलाओं को जीवन संवर्द्धन शिक्षा के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता, कानूनी जानकारियां दी जाती है। वहां संस्थान के नरेंद्र सिंह खेतवाल, सरस्वती देवी, पूजा, भावना, सोनिया आदि थे।