फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज सोराग में प्रधानाचार्य और प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती शीघ्र करने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि राइंका सोराग में 230 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद पिछले तीन साल से खाली है, जबकि विद्यालय में एक भी प्रवक्ता नहीं है। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। कई बार मांग के बावजूद शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है।

उन्होंने डीएम से प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती जल्द कराने की अपील की। डीएम रंजना ने आश्वस्त किया कि शासन से शिक्षक मिलते ही तैनाती कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान चंद्र राम, महिला मंगल दल की अध्यक्ष पार्वती देवी, देव सिंह, दीवान सिंह, भगवत सिंह, हीरा सिंह, पानुली देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें