कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अपने वाहन सड़क पर पार्क करने पड़ते हैं। छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की स्वीकृत भूमि में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है। प्राचार्य ने छात्र संघ पदाधिकारियों को इस मांग पर शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष पवन मेहरा, ममता बोरा, कविता मेहरा, गीता राठौर, लक्ष्मी कपकोटी आदि छात्र नेता शामिल थे। ब्यूरो