फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के दूरस्थ बाछम गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कपकोट पुलिस के अनुसार 10 मई को बाछम में एक युवक ने गांव के ही एक घर में घुसकर महिला गंगा देवी से मारपीट की थी। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। पीड़ित महिला ने इस मामले में 13 मई को लोकपाल सिंह के खिलाफ कपकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452, 232, 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी लोकपाल सिंह को शनिवार की सुबह कपकोट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें