मोहल्ला चौरासी निवासी सामाजिक कार्यकत्री सरस्वती बिष्ट को राज्य सरकार के तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके तहत डीएम बीएस मनराल ने शुक्रवार को सरकार की ओर से 21 हजार रुपए का चेक सौंपा जबकि उन्हें इसका प्रमाणपत्र पहले ही मिल चुका है। सरस्वती सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। उन्होंने एक नवजात निराश्रित कन्या को गोद लेकर उसका पालन पोषण किया। डीएम ने शासन की पुरस्कार राशि सौंपते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरस्वती का कार्य सराहनीय है। उनसे अन्य लोगों को भी प्रेेरणा मिलेगी। सरस्वती ने कहा कि वह बेटी बचाओ अभियान की सफलता के लिए कार्य करती रहेंगी।