बागेश्वर। बिलौना- पगना- कठानी- सत्तेश्वर मोटर मार्ग में अवैध खनन कर रहे ठेकेदार को एसडीएम व भू वैज्ञानिक ने कड़ी चेतावनी दी है। पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़क में इन दिनों काम चल रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि ठेकेदार अवैध तरीके से खनन कर रहा था। जिसे नियम के तहत खनन करने की चेतावनी दी गई। कहा कि अवैध खनन किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो