फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के खुलासे को लेकर धरने पर बैठा नवीन का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सिया गांव निवासी नवीन कुमार की सात दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के खुलासे की मांग को लेकर नवीन का परिवार बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठा। देर शाम एसडीएम से वार्ता के बाद परिजनों ने धरना समाप्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को मोहलत दी है।
विज्ञापन


काफलीगैर तहसील के अंतर्गत ग्राम सिया निवासी नवीन कुमार पुत्र दीवान राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के तीन सप्ताह बाद भी मौत का खुलासा नहीं होने से नाराज नवीन कुमार की पत्नी नीमा देवी, भाई बालम प्रसाद, मां कस्तूरी देवी ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि राजस्व पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। हत्या के आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं। एसडीएम राकेेश तिवारी ने जल्द मौत का खुलासा करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें