फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की मौत पर युवक कांग्रेस का केंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पौढ़ी गढ़वाल में जलने के बाद हुई छात्रा की मौत से आहत युवक कांग्रेस ने रविवार की शाम को केंडल मार्च निकाला। छात्रा की मौत पर गहरा दुख, शोक जताते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


युकां जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है जिन पर रोक लगाना जरूरी है। पौढ़ी गढ़वाल में छात्रा नेहा नेगी को आग डालकर जिस दरिंदगी के साथ मारा गया है उससे प्रतीत होता है कि राज्य में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कहा कि छात्रा की मौत का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाते हुए आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। वहां प्रेम पाठक, गीतांजलि, कवि जोशी, सूर्यभान दफौटी, मनीष वाणी, पियूष मिश्रा, ललित कनवाल, मोहन राणा, देवेंद्र आगरी, अजय चंदोला, दीपक खेतवाल, गीता रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें