बागेश्वर। निकटवर्ती ग्राम बिलौना के तोक गढ़िया गांव में घास के ढेर में आग लग जाने से किसान को दस हजार रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीण तारा दत्त पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सायं घास के लूटों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के तार आपस में टकरा गए। तारों के टकराने से निकली चिंगारी से घास के लूटों में आग फैल गई। आग की चपेट में आने सारा घास जल गया। बिलौना के पालिका सभासद भूपेंद्र सुयाल ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।