फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने बीएसएनएल के थ्री जी टावर की केबल नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कन्यूटी में लगे थ्री जी टावर की केबल शरारती तत्वों ने नष्ट कर दी है। केबल नष्ट होने से संचार व्यवस्था भी लड़खड़ा गयी है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का जिले के कन्यूटी में थ्री जी टावर स्थापित है। बीएसएनएल से मिली जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों ने इस थ्री जी टावर की केबल नष्ट कर दी है। इस कारण क्षेत्र में संचार व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जिससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में थ्री जी के कई उपभोक्ता हैं लेकिन केबल नष्ट होने से यह काम नहीं कर रहा है। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। हालांकि 2जी टावर काम कर रहा है। बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि थ्री जी केबल प्राप्त होते ही संचार व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गुरुवार को भी बागेश्वर में बीएसएनएल का नेटवर्क खराब रहा। कई बार फोन मिलाने पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। नेटवर्क खराब होने के कारण ग्राहकों को बारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी संचार व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें