फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडे कन्याल में जिपं सदस्य के उप चुनाव के लिए 30 प्रतिशत मतदान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला पंचायत की कांडे कन्याल सीट के लिए बृहस्पति को मतदान हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह कम दिखाई दिया। इससे कांग्रेस तथा भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम सवा पांच बजे तक मतदान चला। कुल 30 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव के लिए कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत की कांडे कन्याल रिक्त सीट के लिए उप चुनाव हुआ। इसके अंतर्गत सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे थे। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शाम सवा पांच बजे तक मतदाता मतदान करने पहुंचे। निर्वाचन विभाग के मुताबिक इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 9,640 मतदाता है। जिसमें से 4,639 पुरुष और 4801 महिला मतदाता है।
विज्ञापन


कांडे कन्याल जिला पंचायत सीट के लिए सीधा मुकाबला कमलेश कुमार तथा खष्टी देवी के बीच है। मतदान कम होने से कांग्रेस और भाजपा की बेचनी बढ़ गई है। 15 दिसंबर को मतगणना होगी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंडारीसेरा, मंतोली को अतिसंवेदनशील तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंतोली तथा राजकीय इंटर कालेज कांडा को संवेदनशील बूथ बनाया गया था। ठंड के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी रंजना राज गुरु ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव संपन्न कराने में रिर्टनिंग आफिसर अमित अडवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर, कांडा की एसडीएम रिंकू बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

इनसेट
बूथों में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया रहा
बागेश्वर। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तथा अन्य बूथों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बूथों में कोई गड़बड़ी न हो इस कारण व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। खासकर संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें