फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन निर्धारण फार्म शीघ्र भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी संगठन की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष बलवंत कर्म्याल की अध्यक्षता में बीसा नाकुरी में हुई बैठक में लंबित समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बताया कि एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों और पारिवारिक पेंशन के लाभार्थियों का सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन निर्धारण का प्रारूप 205 भरा जाना है। फार्मों को शीघ्र भरकर जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में स्मार्ट हेल्थ कार्ड पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री बहादुर सिंह परिहार जिला मंत्री नारायण सिंह गढ़िया ने पेंशन फार्म के प्रारूप भरने की प्रक्रिया और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर संगठन स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। मदन सिंह के संचालन में हुई बैठक में बहादुर सिंह नेगी, मदन सिंह भौर्याल, रणजीत सिंह, लाल सिंह, गिरधारी लाल, दीवान सिंह, गोविंद सिंह, वीरेंद्र गोस्वामी और इंद्र सिंह भौर्याल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें