फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग नाकुरी तहसील के लिए टनकपुर से रोडवेज की बस लगाओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के लिए टनकपुर (चंपावत) से राज्य सड़क परिवहन निगम की बस नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हथरसिया के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या के जल्द समाधान करने की मांग की है। डीएम को दिए पत्र में पांडे ने कहा है कि दुग नाकुुरी तहसील एक बड़ा इलाका है। इस क्षेत्र के लिए टनकपुर से एक अदद भी रोडवेज की बस न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने डीएम से टनकपुर से गंगोलीहाट, कोटमन्या, धरमघर होते हुए पचार से रीमा तक बस लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बस लगने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें