फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में फिर धमका तेंदुआ, महिला ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। वन विभाग द्वारा आदमखोर को मार गिराने के बाद भी शहर में तेंदुए की दहशत कम नहीं हुई। शनिवार की सायं नगर के नुमाइशखेत के समीप छत में गुलदार दिखने से लोग भयभीत हैं। महिला ने छत से भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने मुआयना किया।
विज्ञापन


नुमाइशखेत मैदान में शनिवार की सायं तेंदुआ दिखने से लोगों में भय व दहशत व्याप्त है। लोगों ने बताया कि नुमाइश के समीप चंद्रा उपाध्याय के छत में तेंदुआ धमक गया। तेंदुए ने उन पर झपटने का प्रयास किया। महिला ने भागकर जान बचाई। नगर के आस पास द्यांगण, कफलखेत, बिलौना, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा में भी तेंदुए के आतंक से लोगों में भय व दहशत व्याप्त है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें