बागेश्वर। शहर निवासी एक बुजुर्ग महिला ने बृहस्पतिवार को जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो