फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। देवी पूजा और दुर्गा महोत्सव के पंडालों रविवार को भी में धूम मची रही। देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। बागनाथ की नगरी भक्तिगीतों से गूंजती रही। प्रमुख मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


नवरात्र की पंचमी पर स्कंदमाता की आराधना हुई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर के चंडिका मंदिर, उल्का मंदिर, जजी के पास कालिका मंदिर के साथ ही कांडा के कालिका मंदिर, धौलीनाग मंदिर, नौलिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई।

दूसरी ओर नुमाईशखेत में चल रही देवी पूजा और दुर्गा महोत्सव के पंडालों में देर रात तक लोग भजन-कीर्तन पर झूमते रहे। उधर कपकोट और खरेही के दुर्गा महोत्सव में भी भक्तिरस की धूम मची रही। जगह-जगह रात्रि जागरण के साथ सुबह प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें