बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी ईवीएम सही सलामत मिली। अलबत्ता डीएम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बंदोबस्त और कसने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, सहायक निर्वाचन अधिकारी जीसी आर्या, तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा, कांग्रेस से संजय शाह जगाती, किशन कठायत, लोकजन शक्ति पार्टी से प्रकाश पांडे, मुकेश तिवारी, भाजपा से जगदीश जोशी, सपा से दीवान सिंह मलड़ा, बसपा से किशन विश्वकर्मा, श्रीराम आदि थे।