बागेश्वर। गांधी जयंती कार्यक्रम को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर तहसील सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने सभी को सकारात्मक सोच के साथ बेहतर कार्य करने की सलाह दी। निर्णय लिया कि गांधी जयंती से पूर्व सभी विभागों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में कोतवाली पार्क एवं नुमाइशखेत मैदान स्थित गांधी जी की मूर्ति की सफाई तथा रंगरोगन हेतु नगरपालिका परिषद को निर्देशित किया गया। बताया गया कि प्रभात फेरी के बाद सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहरण किया जाएगा। खेल विभाग क्रास कंट्री रेस आयोजित करेगा। दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ जयंती के अवसर पर जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम को भी लागू किया जा रहा है।
बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, एसडीएम राकेश तिवारी, सीईओ हरीश रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, नरेंद्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, रमेश पर्वतीय, किशन सिंह मलड़ा, जयंत सिंह भाकुनी, हरीश सोनी, संजय साह जगाती, भुवन कांडपाल आदि थे। ब्यूरो