गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व लापता महिला केरल में मिली है। पुलिस ने महिला को बच्चों समेत बरामद कर लिया है। महिला बच्चों संग पिछले तीन सप्ताह से केरल में भटक रही थी। बैजनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पिछले एक माह से लापता महिला की खोजबीन कर रही थी।
कुछ दिन पहले महिला के केरल में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम केरल जाकर महिला और बच्चों को वापस ले आई। उन्होंने बताया कि महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि महिला के तीन बच्चे हैं। वह दो छोटे बच्चों के साथ घरवालों को बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। इससे पहले भी एक बार लापता हो चुकी है। ब्यूरो