कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के प्रभारी अधिकारी और एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने नगर के ऐठाण और कपकोट आदि स्थानों में जाकर पिछले दिनों बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को क्षति का सही-सही आकलन करके विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ितों का हाल चाल जाना और आपदा से हुए जख्मों को शीघ्र भरने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। वहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी के प्रतिनिधि सुरेश गढ़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, गिरीश जोशी, लक्ष्मण ऐठानी आदि थे।