अल्मोड़ा/बागेश्वर/गरुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसएसजे परिसर में स्थित विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने अपर, मिडिल कैंपस में वृहद पौधरोपण किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में परिषद के गठन, संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा की। इस मौके पर नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए डॉ. विशाल शर्मा को नगर अध्यक्ष, बालम मेहरा को नगर मंत्री, नवीन नैनवाल को परिसर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दिवाकर नेगी को परिसर मंत्री बनाया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिष्ट ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहां जिला संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, जिला संयोजक विनोद लटवाल, प्रदेश सह विवि प्रमुख ललित कनवाल, दीपक उप्रेती, निशा बिष्ट, दीपक पंत, राजन चंद्र, पियूष बोरा, कमल नेगी, भाष्कर पांडे, शैलेंद्र पवार, पवन गुसाई, हरेंद्र, वरुण कपकोटी, विकास विश्वकर्मा, आदि थे।
उधर बागेश्वर में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले भर के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
रैंकर्स के साथ ही जिले भर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 100 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विवेकानंद इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मेधावियों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
संचालन कृष्णा सिंह फर्सवाण ने किया। वहां विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, विनोद मिश्रा, हरीश मेहरा, पंकज मनराल, अंकित ऐठानी, भूपेंद्र दानू, हिमांशु जोशी, हरीश सोनी, कुंदन परिहार, सुरेश कांडपाल, धीरेंद्र परिहार, प्रकाश साह, सुरेंद्र नेगी, शिव सिंह बिष्ट, विक्रम शाही आदि थे।
गरुड़ में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गरुड़ से बैजनाथ तक बाइक रैली निकाली। नेता अभय नेगी ने रैली में शामिल करीब 36 कार्यकर्ताओं से रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने को कहा।