फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस की तैयारियां पूरी, एक साथ कई करेंगे कई लोग योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून को नुमाइशखेत में आयोजित सामूहिक योग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मैदान में योगाभ्यास सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा है। मैदान में एक साथ कई लोग योग करेंगे। योगाभ्यास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष गणेश कांडपाल, जिला प्रभारी दीप चंद्र जोशी, योग गुरु केवलानंद, डॉ. प्रताप गढ़िया और हयात सिंह मेहता ने बताया कि योग दिवस को बेहतर बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से योग के लिए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। इधर ठाकुरद्वारा में लोगों ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगाभ्यास किया। वहां प्रकाश साह, गोविंद बाफिला, तारा साह, गणेश पांडे, जानकी पांडे, भूपेेंद्र दानू, नेहा मेहरा, दीक्षा गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें