फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन


एसबीआई तिराहे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बोलते हुए विपक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय देश की जनता को महंगाई कम करने का आश्वासन दिया था। सत्ता में आते ही सब भूल गई। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। आम जनता परेशान है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, किशन कठायत, धीरज कोरंगा, दलीप सिंह, इंद्र सिंह, सुरेश खेतवाल, सुनीता टम्टा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें