फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन आमरण अनशन में तब्दील

विज्ञापन
NSUI - फोटो : file photo
विज्ञापन
बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आए दिन बनाए जा रहे नए नियमों, अंकतालिकाओं में हो रही गड़बड़ियां दूर न होने से नाराज एनएसएस से जुड़े छात्रों का चल रहा बेमियादी धरना, प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। पहले दिन छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, नवीन गढ़िया अनशन पर बैठे। दोनों ने अंतिम सांस तक अनशन पर डटे रहने का एलान किया।
विज्ञापन

आंदोलनस्थल कॉलेज परिसर में आमरण अनशन पर बैठे छात्रसंघ कोषाध्यक्ष चंदोला ने कहा कि शासन, विश्वविद्यालय प्रशासन समस्याओं का समाधान करने के बजाए छात्रों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है, जिसे और आगे कतई सहन नहीं किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कुविवि में आए दिन नए-नए नियम बना रहा है जबकि कई छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं में गड़बड़ी हैं। विवि प्रशासन अंकतालिकाओं में संशोधन नहीं कर रहा है। इससे उनके भविष्य पर खतरे के बाद मंडरा रहे हैं। आए दिन जिस तरह से नए नियम थोपे जा रहे हैं। उससे छात्र-छात्राएं सशंकित हैं। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, ललित गोस्वामी, हिमांशु चंदोला, रोहित कुमार, मनोज, गणेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


छात्रसंघ कोषाध्यक्ष समेत दो बैठे पहले दिन अनशन
अंतिम सांस तक अनशन पर डटे रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें