फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
कांग्रेसी नाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। एटीएम के कैशलेस होने और भाजपा विधायकों की दादागिरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां केंद्र, राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से तानाशाही की जगह जनता से किए वायदों को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने तानाशाहीपूर्ण रवैया शीघ्र न छोड़ने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अगुवाई में एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ केंद्र, राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की तानाशाही के चलते बैंक, एटीएम कैशलेस हो गए हैं। इससे लोगों के विवाह समेत कई काम प्रभावित हो गए हैं। भाजपा विधायक जनसमस्याओं का निराकरण करने के बजाए दादागिरी पर उतर आए हैं। अभी हाल ही में रुद्रपुर के विधायक द्वारा टॉल प्लाजा पर किया गया हमला ताजा उदाहरण है। क्षेत्रीय विधायक बागेश्वर नगर पालिकाध्यक्ष के सामान्य सीट को आरक्षित बनाने के लिए दबाव बनाने लगे हैं। कहा कि राज्य में विकास चौपट है। बेरोजगार, किसान, व्यापारी सब परेशान हैं। भाजपा ने चुनाव के दौरान जो भी वायदे किए थे, उनमें से किसी पर भी काम नहीं हो रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि हाल यही रहे तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व दर्जाधारी राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, बालकृष्ण, विनोद पाठक, किशन कठायत, ललित बिष्ट, महेश कांडपाल, दीपक खेतवाल, ईश्वर पांडे, दरबान राम, धीरज कोरंगा, दलीप खेतवाल, संजय जगाती, सुरेश खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें