फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम से मिले राज्य आंदोलनकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरू के बुलावे पर राज्य आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को एडीएम राहुल गोयल से मुलाकात की। उन्होंने चिह्नित आंदोलनकारियों को जल्द ही पहचान, प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


सर्व दलीय राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र पाठक ने एडीएम को राज्य आंदोलनकारियों की पूर्व में हुई एलआईयू जांच, राजस्व रिपोर्ट, शासनादेश और अन्य जिलों में आंदोलनकारियों को जारी किए गए प्रमाण पत्र जारी करने के आधार, जिला प्रशासन से जारी विज्ञप्ति और चिह्निकरण के लिए बनाए गए प्रारूप आदि का बारीकी से अवलोकन कराया।

पाठक ने एडीएम से उच्च न्यायालय के आदेश, सभी उपलब्ध साक्ष्यों का संज्ञान लेने की अपेक्षा की। एडीएम ने आंदोलनकारियों को बताया कि आवेदनों में कई आवेदकों के हस्ताक्षर नहीं हैं। कमियों को शीघ्र दूर करके उपलब्ध कराने को कहा। आंदोलनकारियों ने कल्कट्रेट पिरसर में नारेबाजी भी की। वहां संगठन के उपाध्यक्ष हीरा सिंह नेगी, विशन गढ़िया, सतीश जोशी, रघुवीर दफौटी, किशन दानू, नवीन जोशी, कुंदन ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें