फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद बच्ची को आया बुखार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कभड़ा गांव में एक बच्ची की टीका लगाने के बाद तेज बुखार आने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजन सदमे में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कभड़ा गांव निवासी इंद्र सिंह की डेढ़ माह की बेटी को बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे बोहाला स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगाया गया। घर पहुंचते ही बच्ची को तेज बुखार आ गया। रात नौ बजे बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से बच्ची की मां मनीषा, दादा-दादी सहित सभी परिजन सदमे में हैं। ग्रामीण गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, भगवती देवी, दीवान सिंह आदि ने मामले की जांच कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि टीके के बाद बुखार आने से अन्य बच्चों के परिजन भी डरे हुए हैं। मामला संज्ञान में आते ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेसी मंडल ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। डॉ. मंडल ने बताया कि बच्ची को टीका लगाने के बाद तेज बुखार आने की शिकायत परिजनों ने की है। इस केंद्र में अन्य बच्चों को भी पेंटा का यह टीका लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें