फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं खुला स्कूल, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना बुधवार को भी समय पर नहीं खुला। इससे नाराज अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुड़घुना में तैनात प्रधानाध्यापिका 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गई थीं।

विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं करने से दो दिन से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण बच्चों के अभिभावकों को बिना टीसी और प्रमाण पत्र लिए ही लौटना पड़ रहा था। बुधवार को भी 10 बजे तक विद्यालय का ताला नहीं खुला। इससे टीसी और प्रवेश कराने के लिए बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे अभिभावक नाराज हो गए।
विज्ञापन


नाराज अभिभावकों ने एसएमसी अध्यक्ष नवीन चंद्र अंडोला के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना था कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस हाल में बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। अभिभावकों ने कहा कि यदि विद्यालय में स्थायी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें