फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में हुई बारिश, कुछ स्थानों पर ओले गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। सुबह धूप खिलने के बाद बुधवार को दिन में एकाएक आसमान बादलों से घिर गया और तेज अंधड़ के साथ बारिश होने लगी। बागेश्वर के कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी था।
विज्ञापन


बागेश्वर जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा और गरुड़ क्षेत्र में भी बारिश हुई। गरुड़ विकास खंड के लाहुरघाटी, गोमती घाटी, देवनाई घाटी में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को क्षति पहुंची है। बारिश के कारण दोपहर के बाद आम जनजीवन प्रभावित रहा। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए सभी विभागों से अलर्ट रहने को कहा गया है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें