फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में पार्किंग निर्माण में पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर में बहुप्रतीक्षित पार्किंग के निर्माण में ई-टेंडरिंग का पेंच आड़े आ गया है। ई-टेंडरिंग नहीं होने से पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। शहर में नो पार्किंग जोनों पर वाहनों की पार्किंग हो रही है। ऐसे में नगर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


बागेश्वर शहर में पार्किंग के निर्माण के लिए शासन से 2.10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। पार्किंग का निर्माण नगरपालिका द्वारा होना है। वर्तमान में एक करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों में ई टेंडरिंग का प्रावधान लागू कर दिया गया है। जबकि बागेश्वर पालिका के पास ई टेंडरिंग का पंजीकरण नहीं होने के चलते निर्माण कार्य लटक गया है। बागेश्वर जिला गठित हुए दो दशक बीत चुके हैं। वर्तमान में एआरटीओ कार्यालय में लगभग 13,267 से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें आठ हजार से अधिक दोपहिया वाहन शामिल हैं।

पार्किंग स्थल के अभाव में वाहन स्वामी या तो अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर देते हैं या फिर नो पार्किंग जोन में वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। नो पार्किंग जोन और सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा करने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बैंक और पोस्ट ऑफिस के काम के लिए बाजार आने वाले दोपहिया वाहन स्वामियों को आए दिन चालान भरना पड़ता है। दुकानों के आगे वाहनों की पार्किंग से व्यापारी भी परेशान हैं। पार्किंग नहीं होने से सबसे अधिक समस्या टैक्सी स्टेंडों पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें