फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौले-धारों से जलापूर्ति करने को मजबूर हो रहे लोग

विज्ञापन
water shimla
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा सहित कई क्षेत्रों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नौले-धारों से जलापूर्ति करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलसेरा क्षेत्र में आबादी के लिहाज से पेयजल योजनाओं का निर्माण नहीं किया गया है। यहां पर लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। लोगों को दूर दराज में स्थित हैंडपंप से आपूर्ति करनी पड़ती है। दुग बाजार क्षेत्र में भी पेयजल किल्लत बनी हुई है।

दो दिनों से अधिकांश परिवार धारे से जलापूर्ति कर रहे हैं। पानी नहीं आने से कई लोगों को कपड़े धोने के लिए नदी में जाना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें