फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरायणी मेले में भाजपा कार्यकर्ता निकालेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा जिला इकाई की यहां हुई बैठक में मकर संक्रांति के पर्व के मौके पर नगर में ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकालकर ऐतिहासिक सरयू बगड़ में सभा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि मेले के उद्घाटन के लिए आ रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को उत्तरायणी मेले के शुभारंभ के लिए 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के नगर आगमन की जानकारी दी गई। बताया कि कार्यकर्ता 14 जनवरी को जिला कार्यालय से नगर के विभिन्न हिस्सों से होकर ऐतिहासिक सरयू बगड़ तक रैली निकालेंगे। इनमें सभी की मौजूदगी जरूरी है। बैठक में संगठन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वहां जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास बागेश्वर, बलवंत भौर्याल कपकोट, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, शिव सिंह बिष्ट, सुबोध साह, बहादुर सिंह परिहार, सुनील भंडारी, जगदीश कालाकोटी, प्रकाश साह, दयाल कांडपाल, इंद्र फर्स्वाण, मथुरा प्रसाद, जगदीश जोशी और मुन्ना पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें