बागेश्वर। वलना गांव की एक महिला को ततैयों ने काटकर घायल कर दिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रतन सिंह पत्नी धनुली देवी शुक्रवार शाम मवेशियों के लिए पत्ते तोड़ने के लिए घर के नजदीक पेड़ पर चढ़ी थी। इस दौरान उसे ततैयों ने काटकर घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।