बागेश्वर। पतंजलि योग समिति की ओर से थकलाड़ और रवाईंखाल में योग शिविर लगाए गए। शिविर में ग्रामीणों को योग और प्राणायाम सिखाया गया। योग शिक्षिकों ने तन और मन को स्वस्थ्य रखने के लिए नियमित योग का अभ्यास करने का आह्वान किया। योगाचार्य कमलेश के नेतृत्व में योग शिक्षक केवलानंद, हरीश, नीलम, रोहित ने योग साधकों को सात्विक जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। ईश्वर भजन के साथ प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।