फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टेंडों में पुलिस तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। टैक्सी यूनियन की बैठक में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के कारण कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए दोनों टैक्सी स्टेंडों में पुलिस जवान तैनात करने की मांग की गई। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केवलानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियन के आय-व्यय पर भी चर्चा हुई। इसके बाद यूनियन की ओर से अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन कपकोट के थाना प्रभारी को दिया गया। वहां पूरन दानू, उमेश गढ़िया, हरीश ऐठानी, सुरेश जोशी, हेम जोशी, कैलाश कोरंगा, प्रिय शंकर, जगदीश ऐठानी आदि टैक्सी चालक शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें