फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसै छन सार वो सवाल, है गेई उतराखंड का सत्रह साल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रकटेश्वर सृजन मंच की ओर से कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी भावनाओं को कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
विज्ञापन


दीप पांडे की अध्यक्षता में आयोजित काव्य सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए डॉ. केवलानंद कांडपाल ने विकास पर कटाक्ष किया। उन्होंने विकास हौल, विकास हौल नेता ज्यंनकि भविष्यवाणि... पेश की। जगदीश दफौटी ने जी रया जागि रया नौ नवंबर भेटनै रया... सुनाकर राज्य स्थापना दिवस को याद किया।

विनोद प्रकाश ने गुजर जाते हैं हर पल, दुख के हो या सुख के... सुनाकर जीवन दर्शन पर कविता पेश की। वहीं डॉ. कुंदन सिंह रावत ने उजालों से भागता रहा हूं, जुगनू तारों से डरता हूं...., दीप पांडे ने जगमग-जगमग दीप जले हैं, मन मंदिर के फूल खिले हैं... की प्रस्तुति दी। डॉ. राजीव जोशी ने दिन रात यहां हमने रो-रो के गुजारे हैं कविता सुनाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन करते हुए प्रशांत पांडे ने आज का उसै छन सार वो सवाल, है गेई उत्तराखंड का सत्रह साल सुनाकर राज्य के हालात पर सवाल उठाए। वहां डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, केशवानंद जोशी, संजय गुरुरानी, गणेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें