कौसानी (बागेश्वर)। घर से साइकिल की मरम्मत कराने गया किशोर लापता हो गया। परिजनों ने कौसानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। कौसानी के तल्ला नाकुरी निवासी 15 वर्षीय रोहित पुत्र नारायण राम चार दिन पूर्व साइकिल की मरम्मत कराने की बात कहकर घर से निकला था।
उसके बाद वह वापस घर नहीं आया। कई स्थानों में ढूंढ़खोज के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष एसएस नयाल ने बताया कि लापता किशोर का पता लगाया जा रहा है।