फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने उठाई ई-पुस्तकालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन ने बागेश्वर में ई-पुस्तकालय खोलने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जनता को न्याय दिलाने में ई-पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में स्थित बार भवन में फर्नीचर, पेयजल और वादकारियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने, जिला न्यायालय परिसर में बार कक्ष उपलब्ध कराने, कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कक्ष का निर्माण किए जाने की मांग की है।

एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारी में अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को उपचार का खर्च सरकार की ओर से दिए जाने की मांग की है। एसोसिएशन ने इन मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष घनानंद जोशी, विंदेश्वरी जोशी, चंद्रशेखर मिश्रा, चंचल सिंह पपोला, दिग्विजय सिंह जनौटी, बसंत बल्लभ पाठक आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें