फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगोली ए की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नव युवक मंगल दल नरगोली की ओर से यहां आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। नरगोली ए की टीम ने खातीगांव की टीम को 3-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। विधायक ने मंच निर्माण के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपये देने, विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों को अपनी ओर से उपहार नकद धनराशि भी भेंट की।
विज्ञापन


समापन अवसर पर बेस्ट ऑफ के फाइव के इस मैच का पहला सेट खातीगांव की टीम ने 24-26 और दूसरा मैच 26-24 से जीता जबकि नरगोली ए की टीम ने तीसरा मैच 29-27, चौथा 25-18 और पांचवां सेट 15-10 से जीतकर मैच 3-2 से अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ सीरीज शैलेष रौतेला, मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार दास, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मोहित उप्रेती, बेस्ट स्मैशर सूरज कुमार, बेस्ट बूस्टर जगदीश रावत रहे।

मैच रेफरी मनोज रावत और अनिल रौतेला, स्कोरर यशपाल रौतेला, लाइनमैन गोलू, तनुज और नवीन रौतेला थे। विजेता टीम के लिए के जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी और उप विजेता टीम के लिए जिपं सदस्य भगत डसीला की ओर से पुरस्कार उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


इस दौरान मंगल दल के अध्यक्ष दर्शन रौतेला, अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी भगवत रौतेला, भाजपा कांडा-कमस्यार मंडल के अध्यक्ष भगवान भंडारी, गणेश भौर्याल, विनोद डसीला, गोविंद रौतेला, ग्राम प्रधान अनिल रौतेला, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, महेश उप्रेती, वॉलीबाल कोच मनोज राठौर, पूर्व बीडीसी सदस्य मनोहर रौतेला, पंकज डसीला, राजेश रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें