बागेश्वर। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। सूची में नाम शामिल करने और पुनरीक्षण कार्य के संबंध में एसडीएम ने बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
तसहील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम श्याम सिंह राणा ने कहा कि सभी बीएलओ 10 नवंबर तक अपने बूथ पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि बीएलओ एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाता का नाम सूची में शामिल करेंगे। इसके बाद सभी बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।