बागेश्वर। अपनी मांगों को लेकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि जब तक राज्य खाद्य योजना के राशन की बहाली समेत अन्य मांगें पूरी नहीं हो जाती, तक तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। दुकानों पर ताले लटकने से उपभोक्ता परेशान हैं।
राधाकृष्ण मंदिर परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने राज्य खाद्य योजना का राशन बंद करने पर नाराजगी जताई। गल्ला विक्रेताओं ने मिट्टीतेल की आपूर्ति करने, विक्रेताओं को एनएफएसए, अंत्योदय और एमडीएम राशन के भाड़े का भुगतान शीघ्र करने, गोदाम से राशन तोलकर देने, एसएफवाइ का कमीशन 143 रुपये करने की मांग की।
वहां संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा, सचिव गणेश रावत, नवीन चंद्र आर्या, भूपाल सिंह, हेम कांडपाल, प्रताप सिंह, नारायण, पुष्कर सिंह, योगेश पूना आदि विक्रेता शामिल थे।