बागेश्वर। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग में जिन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके खातों को आधार से लिंक किया जाना अनिवार्य है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने सभी समस्त प्राचार्यों एवं प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्राओं के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने की कार्रवाई करने का आह्वान किया है।