फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर फैला रहे कूड़ा करकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वच्छता को लेकर अभियान चलाने के बावजूद कई लोग घरों की गंदगी और कूड़ा करकट सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों में डाल रहे हैं। इसके चलते जहां एक ओर स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है, वहीं गंदगी से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


नगर के राम मंदिर ठाकुरद्वारा निवासी पूर्व शिक्षक अमर सिंह हरकोटिया ने बताया कि कई लोग घरों की गंदगी सार्वजनिक स्थलों पर डाल रहे हैं। गंदगी से लोगों का स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से घरों का कूड़ा कूड़ेदानों में डालकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें